फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की कृतिका ने राज्य स्तरीय भाला फेंक में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में परचम लहराने वाले जिले के खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गरुड़ की कृतिका बोरा ने अंडर-14 आयु वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में जिले की बालिका कबड्डी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बागेश्वर की उषा जोशी ने अंडर-17 आयु वर्ग में रजत, कपकोट की तनुजा दानू ने अंडर-14 आयु वर्ग की 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते। अंडर-21 में मंजू भट्ट ने ऊंची कूद का रजत पदक अपने नाम किया। आंचल आर्या ने अंडर-17 आयु वर्ग की ऊंची कूद का कांस्य पदक जीता। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत सहित खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें