गरुड़ (बागेश्वर)। सीओ अजय लाल साह ने डंगोली चौकी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चौकी में तैनात कर्मियों को क्षेत्र में आने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
शनिवार को चौकी में पहुंचे सीओ साह ने चौकी परिसर, कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय के दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने चौकी क्षेत्र में अधिक से अधिक जन जागरूकता अभियान संचालित करने, क्षेत्र में भ्रमण कर बाहरी लोगों को चिह्नित करने और मुख्यालय से मिलने वाले निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। संवाद