अल्मोड़ा। पनुवानौला में 26 अक्तूबर से आयोजित होने वाले रामलीला मंचन के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। रावण की भूमिका निभा रहे हेमंत साह ने बताया कि रामलीला के लिए कलाकार बीते एक महीने से तालीम ले रहे हैं। इस वर्ष राम की भूमिका सूरज बिष्ट, लक्ष्मण की कमल जोशी, भरत की अंशुल बिष्ट,शत्रुघ्न की युवराज राणा, सीता की सोनी गैड़ा, हनुमान की कुंदन सिंह गैड़ा, निभाएंगे। वहीं हारमोनियम पर रणजीत सिंह और तबले पर तुषार देशवाल संगत देंगे। रामलीला हर रात्रि आठ बजे से शुरू होगी।