हरिद्वार में पदक के साथ भारत्तोलन प्रतियोगिता के विजेता करन परिहार (पीली जर्सी)।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्यूनी गांव निवासी करन परिहार ने हरिद्वार में आयोजित नार्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के बाद उन्होंने झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है।
नार्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार में 18 और 19 दिसंबर को हुआ था। 75 किलोग्राम आयु वर्ग में करन ने भागीदारी की थी। उन्होंने पावर लिफ्टिंग की बैंच प्रेस विधा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं बैक लिफ्ट में भी उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और कांस्य पदक जीता। करन इससे पहले भी काशीपुर और देहरादून में आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता किशोर सिंह और माता गंगा देवी को दिया।