फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट हादसे के घायल दंपती को एयर एंबुलेंस से भेजा हल्द्वानी

विज्ञापन
बागेश्वर से एयर एंबुलेंस में घायलों को भेजते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट हादसे के दो घायलों को एयर एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाया गया है। दोनों घायल पति, पत्नी हैं। दोनों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज किया जाएगा। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

बुधवार को कपकोट के करौली गांव के बैटॉप तोक के समीप फरसाली-शामा मोटर मार्ग में टंपो ट्रेवलर वाहन टकराने से एक टंपो ट्रेवल खाई में गिर गई थी। हादसे में पांच बंगाली पर्यटकों की ही मौत हो गई थी। बुधवार शाम जिलाधिकारी विनीत कुमार घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने डीएम को अवगत कराया था कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। दोनों को हायर सेंटर भेजने की जरूरत है। डीएम ने नागरिक उड्डयन विभाग से घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
बृहस्पतिवार की सुबह नागरिक उड्डयन विभाग ने एयर एंबुलेंस (हेलिकॉप्टर) बागेश्वर भेजा। डिग्री कॉलेज मैदान से गंभीर रूप से घायल मधु कांजीलाल (55) पत्नी जगन मोय कांजीलाल और जगन मोय कांजीलाल (66) पुत्र स्वर्गीय महादेव कांजीलाल निवासी आसनसोल (पश्चिम बंगाल) को एयर एंबुलेंस से एक स्टाफ नर्स के साथ हल्द्वानी भेजा। इन लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती किया गया है। डीएम ने हादसे के बाद त्वरित गति से राहत-बचाव कार्य करने के लिए एसडीआरएफ, फायर, पुलिस और स्थानीय लोगों की सराहना की।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए
बागेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने कपकोट में हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए हैं। कपकोट के उप जिला मजिस्ट्रेट पारितोष वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वह एक पखवाड़े के भीतर मजिस्ट्रेटी जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक के खिलाफ बंगाली पर्यटकों के टीम लीडर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कपकोट के थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि पर्यटकों के टीम लीडर नीलकंठ ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। टीम लीडर की तहरीर के आधार पर खाई में गिरे वाहन चालक मनोज बिष्ट निवासी कौसानी के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 304ए, 427 में मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना में पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। सैलानी मुनस्यारी से कौसानी आ रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें