फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमस्यार महोत्सव का लुत्फ उठाने को उमड़े ग्रामीण

विज्ञापन
राइंका देवतोली में आयोजित कमस्यार महोत्सव में कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा के दूरस्थ क्षेत्र राइंका देवतोली के खेल मैदान में दो दिनी कमस्यार महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव की शुरुआत पर महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। सांस्कृतिक मंच से कलाकारों ने झोड़ा-चांचरी और लोकनृत्य पेश किए। स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महोत्सव का समापन शनिवार को लोक कलाकार प्रहलाद राणा सहित अन्य लोक कलाकारों की प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

कमस्यार महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने किया। इस मौके पर स्कूल मैदान में एक आधुनिक मंच बनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन दीपक रौतेला ने किया। वहां पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सुरेश रावत, उपाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, सचिव दीपक रौतेला, कोषाध्यक्ष हरीश डसीला, पंकज डसीला, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता नगरकोटी, आनंद धपोला आदि थे।
एकल नृत्य में मनीषा रहीं विजेता
बागेश्वर। एकल नृत्य प्रतियोगिता में मनीषा पांडेय ने बाजी मारी। छोलिया नृत्य में लोक कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सिमकूना की टीम ने बेहतरीन नृत्य करते हुए सर्वश्रेष्ठ छोलिया नृतक टीम का पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुई 21 शिकायतें
बागेश्वर। कमस्यार महोत्सव के दौरान जिला प्रशासन ने राइंका देवतोली के खेल मैैदान में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया। शिविर में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की 21 शिकायतें दर्ज हुईं। महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक भौर्याल और जिपं अध्यक्ष देव ने राइंका देवतोली के खेल मैदान में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने और अधिकाधिक लाभ उठाने को कहा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने चार दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए। उद्योग विभाग ने 25, होम्योपैथिक विभाग ने 34, स्वास्थ्य विभाग ने 11, पर्यटन विभाग ने 18, समाज कल्याण विभाग ने11 लोगों को विभागीय जानकारी दी। बाल विकास विभाग ने 38, जिला उद्यान विभाग ने 29, जिला पूर्ति विभाग ने 15 लोगों को जानकारी देने के साथ ही योजनाओं के फार्म भरकर जमा करवाए। इस मौके पर एसडीएम हरगिरि, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सीईओ पदमेंद्र सकलानी, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कमल पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें