फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश बोरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने

Sun, 29 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देने के साथ बैठक में कुलाऊं-ग्वालदम मोटर मार्ग स्वर्गीय विधायक पूरन चंद्र आर्य के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कैलाश बोरा को नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत डसीला की अध्यक्षता में हुई बैठक में  विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बूथों का गठन करने के साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया। बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के लिए नरेंद्र कुमार आर्य,  नगर कांग्रेस कमेटी के लिए कैलाश बोरा, पंचायत प्रकोष्ठ के लिए गोपाल सिंह नेगी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, हीरा सिंह बोरा, सुंदर बोरा, भुवन पाठक्र गिरीश कोरंगा्र नरेंद्र परिहार,  शंकर राम, जुनैद सिद्दकी, रंजीत रावत, अंबा राम आर्य, जितेंद्र मेहता, हरीश भट्ट, अर्जुन राणा, इंद्र सिंह रावत,मनोज कुमार आदि ने विचार रखे। संचालन संतोष तिवारी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें