गरुड़ (बागेश्वर)। तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा और राजस्व पुलिस कर्मियों ने दूर दराज के गांवों का दौरा कर क्षति का आकलन किया। इनमें अणां, गैरेलख, माल्दे, डंगोली, लखनी, रियूनी लखमार, गागरीगोल, वज्यूला, बिनखोली, गलई, तिलसारी, मटे, नरग्वाड़ी, देवनाई, पोखरी, कोहिना आदि गांव शामिल हैं। तहसीलदार ने कहा कि हर प्रभावित परिवार को अधंड़ और बारिश से हुई क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। निरीक्षण में कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी देश दीपक वर्मा, बीसी लोहुमी, मधन सिंह बिष्ट, दयाल मिश्रा आदि थे।
गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक चंदन दास ने गरुड़, बागेश्वर, काफलीगैर के तहसीलदारों और पटवारियों से विगत दिनों हुई बारिश और अंधड़ से हुई क्षति की रिपोर्ट तत्काल तैयार करने को कहा है। विधायक ने कृषि विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों से बारिश और अंधड़ से बागानों और फसल क्षति का तत्काल मूल्यांकन करने को कहा है। विधायक ने बारिश के सीजन के मद्देनजर गोमती और लाहुर घाटी के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदारों को तीन माह का अग्रिम रसद उपलब्ध कराने को कहा है।