कार्यवाहक डीएम सविन बंसल ने बिना अनुमति के सड़क में खुदाई कर रही जेसीबी को सीज कर दिया। कार्यवाहक डीएम शुक्रवार को कौसानी से बागेश्वर की ओर आ रहे थे। इस दौरान कौसानी-गरुड़ मोटर मार्ग पर एक स्थान पर जेसीबी से खुदाई की जा रही थी।
पूछताछ में पता चला कि ठेकेदार द्वारा इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए जेसीबी को सीज कर दिया। उन्होंने ठेकेदार को भविष्य में बिना अनुमति के सड़क की खुदाई करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।