विकास भवन के पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव के पास नुवान की खाली शीशी और बियर की बोतल और दो डिस्पोजल गिलास भी मिले हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार दोपहर में कोतवाली पुलिस को किसी ने सूचना दी कि विकास भवन के पास नदी किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा है।
सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर पीकर आत्महत्या का लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।