फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की सुविधा से जूझ रहे नगर पंचायत में परेशानी बढ़ा रहा जाम

विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी में लगा जाम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट नगर क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ने लगी है। भराड़ी बाजार में आए दिन जाम लगने के कारण राहगीर और व्यापारी परेशान हो रहे हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या और पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण बाजारों में जाम लग रहा है। शनिवार को भी भराड़ी बाजार में लंबा जाम लगने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाजार में जाम लगने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

कपकोट के भराड़ी में दो टैक्सी स्टैंड हैं। जहां से बागेश्वर, शामा, सौंग, पिंडर घाटी आदि के लिए टैक्सियों का संचालन होता है। बाजार में दोपहिया वाहनों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। बावजूद इसके बाजार में कहीं भी पार्किंग के इंतजाम नहीं है। टैक्सी स्टैंडों पर सड़क के किनारे वाहन खड़े किए जाते हैं। दोपहिया वाहनों के लिए उचित इंतजाम नहीं होने से लोग बाजार में सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। वरिष्ठ व्यापारी शेर सिंह ऐठानी, टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष केवलानंद जोशी ने कहा कि नगर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग के इंतजाम नहीं हैं। सड़कों के किनारे खड़े वाहन अक्सर जाम का कारण बन रहे हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द पार्किंग का निर्माण करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
नगर में पार्किंग निर्माण के लिए तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। चयनित स्थलों की जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी गई है। पार्किंग निर्माण की स्वीकृति और बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारितोष वर्मा, एसडीएम कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें