बागेश्वर। औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी ने कपकोट क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में भरी अनियमितता मिलने पर उसे बंद कर दिया गया है। स्टोर संचालक से अनियमितताओं को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को भी लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं करने को लेकर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक सभी मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की उपलब्धता, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों का क्रय-विक्रय, स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और रिकॉर्डिंग चेक की। उन्होंने एक्सपाएरी दवाओं के लिए उचित रखरखाव की व्यवस्था और क्रय-विक्रय बिलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अनियमितता बरतने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों ने अगर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया तो लाइसेंस निलंबन या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद