फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थान छोड़ चुके छात्र को प्रवेश शुल्क लौटाएगा कॉलेज

Sun, 17 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम ने बी फार्मा के पूर्व छात्र को प्रवेश शुल्क सहित कुल 52500 रुपये की राशि सौंपने के आदेश देहरादून इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीआईटी) को दिए हैं। प्रवेश के तुरंत बाद छात्र ने संस्थान छोड़ दिया था, लेकिन संस्थान ने उसकी प्रवेश शुल्क की 45 हजार की राशि वापस नहीं लौटाई।
विज्ञापन


द्वाराहाट के विद्यापुर हाल सीएमओ कार्यालय बागेश्वर निवासी हेमंत कुमार पुत्र पीआर आर्या ने देहरादून के डाइवर्जन रोड मक्कावाला स्थित डीआईटी में बी फार्मा द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर में प्रवेश लिया। वहां प्रवेश शुल्क के 45 हजार रुपये जमा किए। इसके तुरंत बाद संस्थान छोड़ दिया। हेमंत ने संस्थान से प्रवेश शुल्क की राशि वापस मांगी, लेकिन संस्थान ने नहीं लौटाई।

छात्र ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुल सचिव सहित कई अन्य सक्षम लोगों से शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी राशि नहीं लौटाई गई। हेमंत वर्तमान में बागेश्वर में हैं। उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम बागेश्वर में शिकायत दर्ज की। जिसमें उनकी ओर से 45 हजार रुपये शुल्क सहित 20 हजार रुपये मानसिक क्षति पूर्ति और 10 हजार रुपये वाद व्यय के लिए दिलाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन


 15 जनवरी को जिला उपभोक्ता विवाद परितोष फोरम ने फैसला सुनाया। फोरम के अध्यक्ष जिला जज  उत्तम सिंह नबियाल, सदस्य संजय कुमार लोहनी और मीना फर्त्याल ने फैसले में कहा है कि हेमंत कुमार को 45 हजार रुपये प्रवेश शुल्क सहित मानसिक क्षति के लिए पांच हजार और वाद व्यय के लिए ढाई हजार रुपये की राशि डीआईटी उपलब्ध कराएगी।

 फीस वापसी के आवेदन की तिथि से वर्तमान तक का ब्याज भी देना होगा। एक माह के अंदर संपूर्ण राशि का भुगतान नहीं होने पर भुगतान की तिथि तक का ब्याज अलग से देना होगा। वाहन दुर्घटना बीमे का क्लेम दुर्घटना स्थल से बाहरी जिले के उपभोक्ता विवाद परितोष फोरम में नहीं सुने जा सकते।

अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में बागेश्वर के बिनखोला बैजनाथ निवासी देवेद्र गोस्वामी की महेंद्रा मैक्स जीप खाई में गिर गई थी। जीप जीन श्रीराम जनरल इंश्योरेंस से बीमाकृत था। वाहन की मरम्मत पर 1 लाख 60 हजार चार सौ रुपये खर्च हुए। क्लेम मांगने पर कंपनी ने नहीं दिया तो उन्होंने बागेश्वर स्थित उपभोक्ता फोरम में शिकायत की। 15 जनवरी को दिए गए फैसले में फोरम ने कहा है कि दुर्घटना स्थल फोरम के क्षेत्र के अंदर का नहीं होने के कारण यह वापस किए जाने योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें