फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ तक पहुंचेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Wed, 17 May 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बैठक करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजान दास की मौजूदगी में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हर बूथ में पार्टी को मजबूत किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी बूथों तक पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की अध्यक्षता में जिला कोर ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। तीन दिवसीय प्रवास के संबंध में जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रियों की चर्चा के बाद जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों, जिला प्रकोष्ठ के संयोजक, मोर्चों के अध्यक्षों, प्रकल्प एवं विभागों के प्रमुखों और जिला कार्यालय निर्माण समिति की बैठक में चर्चा की गई। पार्टी ने निर्णय लिया कि प्रत्येक बूथ में संगठन को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्य योजनाओं की जानकारी बूथों तक पहुंचानी होगी। महामंत्री सुरेश कांडपाल के संचालन में आयोजित बैठक में कपकोट के विधायक बलवंत भौंर्याल, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, विक्रम साही, सुबोध साह, राम सिंह कोरंगा, मनोहर राम, चंपा आर्या सहित सभी मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवागंतुक डीएम रंजना का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें