फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढीले तारों से बढ़ा खतरा, लोगों में रोष

Thu, 16 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नरगोली ग्राम पंचायत के देवलेत तोक में बिजली के तार काफी नीचे तक झुक गए हैं। ग्रामीण तारों को कसने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। करंट लगने के भय से ग्रामीणों ने अब तारों को पत्थर बांधकर रोका है। तेज हवा और बारिश से पत्थर में बंधी डोरी के सड़ने पर पत्थरों के जमीन में गिरने का खतरा बना है।
विज्ञापन


इनके गिरने पर पत्थर की चोट समेत राहगीरों, मवेशियों को करंट लगने की भी आशंका है। बुजुर्ग देब राम ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा निगम के इंजीनियर, कर्मचारियों से कई बार ढीले तारों को कसने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। वहीं यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने कहा कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर तारों को कसा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें