फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने नदी में जा रहे मजदूरों को भगाया

Tue, 19 Dec 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ बागेश्वर अभियान के तहत नगर पालिका का अभियान जारी है। पालिका की ओर से नदियों को दूषित करने वालों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को टीम ने नदी किनारे शौच को जा रहे मजदूरों को भगाया।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से इन दिनों नदी-नालों की सफाई करने के साथ ही खुले में शौच करने वालों का चालान किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी सुबह टीम के साथ नदियों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला खेल कार्यालय के पास कुछ लोगों द्वारा कूड़ा डाले जाने की शिकायत पर मंगलवार को क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान सरयू नदी किनारे शौच के लिए जा रहे मजदूरों को भगाया। छापेमारी करने वाली टीम में जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया और ई बर्ड टीम के सदस्य भी शामिल थे।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लोगों से कूड़ा कूड़ेदानों में डालने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग नदियों और नालों में कूड़ा डाल रहे हैं। सुबह-शाम कूड़ा डालने वालों पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति कूड़ा डालते पकड़ा गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें