कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रशासन की ओर अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। व्यापार मंडल ने बाजार में अलाव जलाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि भराड़ी में दानपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां पर दूर दराज से आने वाले यात्रियों को कड़ाके की ठंड से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की।