फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर, बैठकों से लेकर परीक्षाओं तक को लील गया कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिागेश्वर। कोरोना संक्रमण के कारण 19 मार्च को प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत कपकोट और 20 मार्च को प्रस्तावित जिला पंचायत की बैठक भी स्थगित करनी पड़ी है। कोरोना ने इस बार डीएम की जन सुनवाई शिविर के साथ ही तमाम बैठकों को लील लिया है। यह पहली बार होगा कि नर्सरी से कक्षा आठ तक सरकारी और निजी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा नहीं होगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थी बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु ने प्रत्येक सोमवार को होने वाले जन सुविधा शिविर को स्थगित कर दिया है। इस शिविर में जिले के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाता था। हालांकि डीएम अन्य कार्यदिवसों में लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। आठ मार्च के विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम भी स्थगित करने पड़े थे। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे के उपलक्ष्य में 18 मार्च को होने वाले कार्यक्रम भी स्थगित करने पड़े हैं। सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च मार्च तक बंद कराने पड़े हैं। आगे भी किन-किन कार्यक्रमों पर कोरोना की मार पड़ेगी, यह कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें