फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन होंगे तो आपस में खनखनाएंगे : मयूख

विज्ञापन
बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक में मौजूद जिला प्रभारी मयूख महर और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस के जिला प्रभारी मयूख महर ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने पार्टी के भीतर किसी प्रकार के विघटन और तनातनी की बातों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी हो सकती है, उन्हें मना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर में अगर बर्तन होंगे तो वह आपस में टकराएंगे भी और खनखनाएंगे भी। संगठन के भीतर इस तरह की बातें होती रहती है। अभी कोई नाराज है तो भी वह अंततोगत्वा संगठन और पार्टी हित में ही कार्य करेेगा।
विज्ञापन

नगर के पिंडारी रोड स्थित एक होटल में हुई कांग्रेस की बैठक में महर ने कहा कि वह जिला प्रभारी के तौर पर कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने आए हैं। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिले के कार्यकर्ताओं को भी कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती देनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कांग्रेस की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
उन्होंने ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी के साथ मिशन 2022 की तैयारियों में जुटने को कहा। कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता में जो नाराजगी है, उसका लाभ कांग्रेस को मिलने जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्तर पर पार्टी की जनहितैषी नीतियों और पूर्व में किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाना होगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला जिलाध्यक्ष गीता रावल, यूथ जिलाध्यक्ष कवि जोशी, रंजीत दास, सज्जन लाल टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें