बागेश्वर में क्रिकेट मैच खेलने को तैयार दोनों टीमें। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में बलवंत सिंह मेमोरियल प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बृहस्पतिवार को हरुनाथ क्लब और बीएसके एकादश की टीमों के बीच लीग चरण का मुकाबला खेला गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरुनाथ क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 97 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसके एकादश ने धीमी शुरूआत की, जिसका टीम को नुकसान हुआ। निर्धारित 15 ओवर में बीएसके की टीम सात विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता भोजपाल फर्त्याल ने मैच का शुभारंभ किया। वहां विक्की परिहार, दीपक हरड़िया, मनोज खेतवाल, पवन, गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, राशि कोरंगा, रिंकू कनौली, कासिम, राहुल आदि थे।