फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: काश सीएम रोज आते तो बदल जाती नगर की सूरत.....

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिन के प्रवास पर हैं। इस दौरान जिले में सभी महकमे अलर्ट मोड पर हैं। नगर में सभी विभागों की तत्परता और कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर क्षेत्र की सफाई और पुलिस की मुस्तैदी से नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई काश ऐसा रोज होता की कल्पना कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सूबे की सीएम धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचे। उनके सड़क मार्ग से पहुंचने की सूचना के बाद सड़क महकमों ने रात दिन एक कर सड़कों में बने गड्ढों में डामरीकरण कर दिया गया। सीएम जिन भी सड़कों से गुजरे वहां एक भी गड्ढा नजर न आए इसका विशेष ध्यान रख गया। पेयजल आपूर्ति महकमों ने भी सीएम के आने वाले मार्ग पर लगे हैंडपंपों में आपूर्ति सुचारू कर उनकी वर्षों बाद पेंटिंग तक कर डाली। नगर पालिका के कर्मचारियों ने सुबह से दो बार सीएम के गुजरने वाले रूट के किनारे झाड़ू लगा डाला।
रास्ते में पड़ने वाले कूड़दानों और नालियों में चूने का छिड़काव किया गया। पुलिस महकमा दिन भर शहर के यातायात के लिए इस तरह मुस्तैद था कि सीएम के काफिले में सड़कों को कई बार जीरो जोन कर डाला। सरकारी विभागों की तत्परता दिनभर नगर में चर्चा का विषय बनी रही। लोगों का कहना था कि काश सभी विभाग हमेशा इतना तत्पर रहते या सीएम रोज जिले में आते तो शहर की सूरत ही बदल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें