फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में चटक धूप, सुबह-शाम सर्द हवाओं का जोर

विज्ञापन
बागेश्वर के कर्मी गांव की पहाड़ियों पर अब भी नहीं पिघली है बर्फ। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बर्फबारी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं का जोर है। पहाड़ियों पर अब भी बर्फ जमा है। सुबह-शाम ग्रामीणों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि निचले इलाकों में दो दिन की धूप के बाद दिन के समय ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार तक मौसम खराब था। कपकोट की पिंडर घाटी, बिचला दानपुर और बिचला दानपुर के गांवों में भारी बर्फबारी हुई। अब भी कर्मी, धूर, विनायक, खाती, वाछम, बोरबलड़ा, कुंवारी, बदियाकोट, किलपारा आदि क्षेत्रों में बर्फ पिघली नहीं है। जमा बर्फ के पिघलने से क्षेत्र में सर्द हवाएं चल रही है। सुबह और शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन के समय निकलने वाली धूप ठंड से निजात दिला रही है। वहीं, जिला मुख्यालय समेत निचले इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड हो रही है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने पर लोग चटक धूप का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें