फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हालात में सड़क पर कितने दिन टिकेगा डामर

विज्ञापन
बागेश्वर के रिखाड़ी-वाछम सड़क पर बगैर सोलिंग किए किया जा रहा डामर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेेश्वर। कपकोट से पिंडारी, कफनी, सुंदरढुंगा जाने वाली रिखाड़ी-वाछम सड़क के 8 किमी हिस्से में हो रहे डामरीकरण के कार्य पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बगैर सोलिंग किए ही सड़क पर डामर डाला जा रहा है। डामरीकरण के कार्य में रोलर भी नहीं लगाया गया है। गिट्टी मानकों के विपरीत काफी बड़े साइज की बिछाई जा रही है। इस इलाके में नवंबर से तीन महीने तक बर्फ रहती है। इन हालात में कुछ ही समय में डामर उखड़ जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कपकोट के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी, कफनी और सुंदरडुंगा ग्लेशियर को जाने वाले सड़क पर विनायक के समीप इन दिनों सोलिंग और डामरीकरण का कार्य चल रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से गुणवत्ता की लगातार अनदेखी की जा रही है। गुणवत्ताविहीन डामरीकरण को लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कहीं-कहीं डामर उखड़ने लगा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर डामरीकरण से पहले 40 एमएम का क्रशर मेटल डाला जाना चाहिए लेकिन अधिकारियों की मॉनिटरिंग न करने और प्रशासन की निष्क्रियता का भरपूर फायदा उठाते हुए ठेकेदार पहाड़ी से गिट्टी निकालकर सड़क पर बिछा रहा है। ग्रामीण मान सिंह, केदार सिंह, खिलाफ सिंह, भगवत सिंह, गजेंद्र सिंह, चामू सिंह, नरेंद्र सिंह, होशियार सिंह ने मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता विहीन कार्य पर नाराजगी जताई। घटिया कार्य की वीडियोग्राफी की गई है, जिसे डीएम को भेजा जाएग्र्रा।
विज्ञापन

अपने स्तर से डामरीकरण के कार्य की जांच कराएंगे। रोलर मौके पर भेज दिया गया है। खराब काम हुआ होगा तो ठेकेदार से दोबारा डामरीकरण कराया जाएगा। - अनिल कुमार, ईई, पीएमजीएसवाई डिवीजन, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें