काफलीगैर में खाद्य पदार्थ के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए काफलीगैर में चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जिला अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को काफलीगैर में चलाए गए चेकिंग अभियान में हल्द्वानी से खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे कैंटर की तलाशी ली गई। इसमें लाए गए चाउमीन, नमकीन और तेल के नमूने लिए।
इसके बाद काफलीगैर बाजार में मिठाई और कठपुड़ियाछीना में शहद के नमूने लिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर की प्रयोगशाला में भेजा गया है। बताया कि पिछले साल लिए गए अमूल के ब्रांडेड होमोजिनाइल्ड टोंड मिल्क के नमूने में वसा की मात्रा कम मिली थी। इसकी पुष्टि होने पर खाद्य कारोबारी और फर्म के खिलाफ पिछले सप्ताह वाद दायर किया गया है।