फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Leopards Terror: हाईमास्ट की रोशनी रोकेगी तेंदुओं की चहलकदमी, डीएफओ से मांगी इसकी रिपोर्ट

Mon, 20 Nov 2023 04:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर के आबादी क्षेत्र में तेंदुओं के खतरे को कम करने के लिए आपदा विमोचन निधि से हाईमास्ट लाइट लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
तेंदुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईमास्ट लाइट का प्रयोग प्रकाश व्यवस्था के लिए किया जाता है लेकिन बागेश्वर में इसका प्रयोग तेंदुओं को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए भी किया जाएगा। जिले के आबादी क्षेत्रों में तेंदुओं की दहशत इस कदर बढ़ गई है कि जिला प्रशासन को तेंदुए के खतरे को कम करने के लिए यह उपाय सूझा है।

विज्ञापन


बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल ने आबादी क्षेत्र में तेंदुओं के खतरे को कम करने के लिए तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा विमोचन निधि से हाईमास्ट लाइट लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। यदि ऐसा होता है तो बागेश्वर उत्तराखंड का ऐसा पहला जिला होगा जहां तेंदुए का खतरा कम करने के लिए हाईमास्ट लाइट का सहारा लिया जाएगा।

हाल के वर्षों में नगरीय क्षेत्र में भी तेंदुओं की आमद बढ़ी है। पालतू मवेशियों को तेंदुए शिकार बना रहे हैं। इन दिनों जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य इलाकों में तेंदुए की लगातार दहशत बनी हुई है। 
विज्ञापन

 

तेंदुए के हमल

डीएफओ से मांगी रिपोर्ट
डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि तेंदुआ संभावित क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए डीएफओ से रिपोर्ट मांगी है ताकि हाईमास्ट लाइट लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें