फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की हेमा का आईआईटी रुड़की में हुआ कोच पद पर चयन

विज्ञापन
हेमा कोरंगा - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की होनहार खिलाड़ी हेमा कोरंगा का आईआईटी रुड़की में बैडमिंटन कोच के पद पर चयन हुआ है। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो और राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से कपकोट तहसील की हेमा कोरंगा का परिवार चौरासी (बागेश्वर) में रहता है। हेमा ने कोच कमलेश तिवारी और किरन नेगी से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लिया। बैडमिंटन में वे यूनिवर्सिटी से ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी कर चुकी हैं। उन्होंने ग्वालियर से खेल में बैचलर और मास्टर्स डिग्री हासिल की। बेंगलुरु से बैडमिंटन कोचिंग का डिप्लोमा प्राप्त किया। वर्तमान में वे बेंगलुरु से खेल विषय में पीएचडी कर रही हैं। हेमा का कहना है कि सफलता से अधिक महत्व कोचिंग और कोच का होता है। बेसिक की सही जानकारी होने पर ही सफलता लंबे समय तक बनी रह सकती है। उन्होंने सफलता का श्रेय पिता दान सिंह कोरंगा, माता जानकी कोरंगा, कोच कमलेश तिवारी, किरन नेगी, बैडमिंटन कोच प्रोफेसर जयश्री आचार्य और सौन सन्याल को दिया। उनकी उपलब्धि पर ताइक्वांडो संघ के सीवीएस बिष्ट, डीएस परिहार, अनिल कार्की, संजय वर्मा, बैडमिंटन संघ के सुरेश खेतवाल, विपिन कर्नाटक, डॉ. हरीश दफौटी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें