फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षियों को बताए मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के उपाय

विज्ञापन
बागेश्वर के पुलिस लाइन में मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मौजूद डॉक्टर और पुलिस कर्मचारी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन बागेश्वर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। साईकोलॉजिस्ट की ट्रेनिंग प्राप्त डॉ. हरीश पोखरिया ने महिला आरक्षियों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के उपाय बताए। शिविर में पुलिस कर्मियों की ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की भी जांच की गई। डॉ. पोखरिया ने कहा कि मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है।
विज्ञापन

इससे बचने के लिए सकारात्मक सोच आवश्यक है। मानसिक बीमारी के कारण कई बार लोग अकारण घबराहट महसूस करने लगते हैं। नींद, भूख, दैनिक कार्यों के प्रति अरुचि मानसिक स्वास्थ्य को दर्शाती है। मानसिक बीमारी में लोग उदासीन या चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। कहा कि रोजाना व्यायाम, योग, मेडिटेशन से मानसिक रोगों से बचा जा सकता है। शिविर में प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें