फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Sat, 24 May 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में बारिश के दौरान भीगती बालिकाएं। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़/ कौसानी/ काफलीगैर/ कपकोट। जिले में उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और किसानों के चेहरों पर भी रौनक दिखी।
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर तेज धूप के बाद शाम को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के बाद हल्की ठंडी हवा चलने लगी। कपकोट तहसील क्षेत्र में भी दोपहर बाद बारिश होने से नगर क्षेत्र के लोगों को गर्मी से निजात मिली। ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दुग नाकुरी और कांडा तहसील क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने के बाद किसान खुश हैं।
कपकोट के किसान दीपक सिंह कपकोटी और कांडा के किसान मोहन सिंह का कहना है कि अब धान की रोपाई का समय है। जितनी अधिक बारिश होगी, उसका खेतीबाड़ी में लाभ मिलेगा। गरुड़ तहसील क्षेत्र में भी तेज बारिश। गरुड़ से लगे ग्वालदम, कौसानी, डंगोली, कंधारी और गागरीगोल में भी बारिश हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें