फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Forest Fire: कुकुड़ामाई और हल्द्वानी बीट के जंगलों में लगी आग, वन संपदा को नुकसान

Sat, 24 May 2025 05:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय से सटे कुकुड़ामाई, घिरौली और धमरमघर रेंज के हल्द्वानी बीट के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। सूचना के बाद वन विभाग की टीमों ने आग को काबू किया।
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का असर बढ़ने के बाद जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय से सटे कुकुड़ामाई, घिरौली और धमरमघर रेंज के हल्द्वानी बीट के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। सूचना के बाद वन विभाग की टीमों ने आग को काबू किया।

हल्द्वानी बीट के जंगल में शुक्रवार की शाम से रात तक भीषण आग लगी। आग से चारा पत्ती, इमारती लकड़़ी समेत वन्य जीवन को नुकसान हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि दो से तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल आग की चपेट में आ गया था। आग से उठने वाले धुंए के कारण लोगों को वायु प्रदूषण का भी सामना करना पड़ा। रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि नाप जमीन में लगाई गई आग फैलकर जंगल तक पहुंच गई थी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर जाकर आग बुझाने में जुटे थे। इसी दौरान रात को बारिश भी हुई थी। रात को ही आग बुझ गई थी।

शनिवार को वन विभाग के समीपवर्ती कुुकुड़ामाई के जंगल में भी आग लग गई। वहीं मंडलसेरा के घिरौली क्षेत्र का वन भी जला। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि कुकुड़ामाई के जंगल में यूपीसीएल की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। जिसे कर्मचारियों ने काबू कर लिया है। घिरौली में सिविल क्षेत्र में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें