फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुग नाकुरी में झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Mon, 29 Sep 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर थमने के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशानी बढ़ाई है। रविवार को भी जिला मुख्यालय, गरुड़ और कपकोट में पूरे दिन लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

सुबह से जिला मुख्यालय में बारिश के आसार बने थे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुला और चटक धूप निकल आई। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। रात तक क्षेत्र में बारिश जारी रही। कपकोट समेत अन्य क्षेत्रों में भी शाम को बादल छाने से बारिश होने के आसार बने हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बारिश थमने के बाद बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। हरसीला-सीमा, ढोक्टीगांव, काफलीकमेड़ा, ज्ञानधूरा-ढांगती और रमाड़ी-कनौली-भलौरी ग्रामीण सड़कों पर जल्द यातायात सुचारू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें