फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: फूलों की पौध तैयार कर खुशबू बिखेर रहे हरीश

Mon, 29 Sep 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के धारी निवासी हरीश बिष्ट बीते पांच साल से नर्सरी में विभिन्न प्रकार के फूलों की पौध तैयार कर रहे हैं। तैयार पौधों को जिले के विभिन्न स्थानों के अलावा पिथौरागढ़ जिले में भी बेचते हैं। फूलों की नर्सरी से हरीश की आजीविका मजबूत हो रही है। उन्हें देख दूसरे लोग भी प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन

धारी निवासी हरीश बिष्ट अपने खेतों में फूलों की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। फूलों की पौध को वाहनों से बागेश्वर, कांडा, विजयपुर, रावतसेरा, धपोलासेरा ओर पिथौरागढ़ के बेरीनाग, गणाई, गंगोलीहाट, थल आदि क्षेत्रों में बेचने को जाते हैं। किसान बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले फूलों की नर्सरी का कार्य शुरू किया। उद्यान सचल केंद्र कांडा की ओर से उन्हें उन्नत किस्म के बीज और तकनीकी सहायता समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही है।

क्षेत्र के अन्य किसानों को भी फूलों की खेती के लिए किया जा रहा जागरूक
उद्यान सचल केंद्र कांडा के प्रभारी कमल किशोर पंत ने बताया कि क्षेत्र में फूलों की खेती के लिए अन्य किसानाें को भी जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से किसानों को बीज, कीटनाशक आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में क्षेत्र के 20 से अधिक किसान फूलों की खेती कर स्वरोजगार कर रहे हैं। विभाग का लक्ष्य इससे और अधिक किसानों को जोड़ने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें