फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विशेषज्ञ चिकित्सकों के 25 पद रिक्त, बांडधारी संभाल रहे मोर्चा

Fri, 15 Dec 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के 25 पद खाली हैं। बांडधारी और साधारण ग्रेड के चिकित्सकों के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं। 10 चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित हैं जबकि 22 चिकित्सक पीजी कोर्स करने गए हैं। आयुष विभाग में 24 चिकित्सकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 41 पद स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष 16 चिकित्सक कार्यरत हैं। साधारण ग्रेड के तहत 66 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। 50 चिकित्सक तैनात हैं और 16 पद खाली हैं। नियमित चिकित्सकों में से 15 पीजी कोर्स करने गए हैं जबकि पांच अनुपस्थित हैं। 31 बांडधारी चिकित्सकों की तैनाती के चलते अस्पतालों में व्यवस्था चल रही है। संविदा बांडधारी पांच चिकित्सक भी अनुपस्थित चल रहे हैं जबकि सात पीजी कोर्स करने गए हैं। वर्तमान में जिले की व्यवस्था 16 विशेषज्ञ, 30 नियमित और 19 संविदा बांडधारी यानि 65 चिकित्सकों के भरोसे चल रही है।
जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में चिकित्सकों के 38 पद स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष 14 तैनात हैं जबकि 24 पद रिक्त हैं। दोनों विभागों में मिलाकर जिले में 89 चिकित्सक तैनात हैं जिनके भरोसे जिले के तीन लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य सेवा चल रही है। इसके आधार पर 3500 मरीजों के सापेक्ष जिले में एक चिकित्सक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने कहा कि जिले में चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूचना समय-समय पर शासन को भेजी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें