फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दीपदान और लेजर शो होगा कत्यूर महोत्सव का आकर्षण

Wed, 13 Dec 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
 गरुड़ में कत्यूर महोत्सव स्थल पर तैयारियों का जायजा लेतीं डीएम अनुराधा पाल । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डीएम अनुराधा पाल ने बैजनाथ में 20 दिसंबर से शुरू होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को क्षेत्र का दौरा किया। डीएम ने कहा महोत्सव का उद्घाटन सीएम कर सकते हैं। महोत्सव स्थल पर डीएम ने कहा कि बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने लोनिवि को भकुनखोला मैदान का समतलीकरण करने के साथ ही मंच निर्माण, बैरिकेडिंग व गोमती नदी में अस्थायी पैदल पुल बनाने के निर्देश दिए। आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाये जाएंगे। महोत्सव के सफल संचालन के लिए गठित समितियों की बैठक कराने के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दिए। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित बैजनाथ झील के पास बने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर ईई को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। वहां पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिपं. सदस्य जर्नाजन लोहनी, सीडीओ आसी तिवारी, एसडीएम मोनिका, सीओ अंकित कंडारी, ग्रामीण निर्माण विभाग के संजय भारती, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें