बागेश्वर। जिला अस्पताल परिसर में संचालित आयुर्वेद विभाग के आयुष विंग में जल्द ही व्यापक सुधार और जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सुधारीकरण की डीपीआर शासन को भेज दी है। मरीजों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय क्षेत्र, टाइल्स लगाने और फर्श की मरम्मत की जानी है।
वर्तमान में आयुष विंग की स्थिति काफी खराब है। ओपीडी कक्षों के फर्श से जगह-जगह से सीमेंट उखड़ रहा हैं। मरीजों को खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। परिसर के बरामदे की स्थिति भी बेहद दयनीय हो गई है जिसे मरम्मत की दरकार है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आयुष विंग के भवन का जीर्णोद्धार कार्य किया जाना है। असमें ओपीडी कक्षों के फर्श की मरम्मत, शौचालय की मरम्मत, नए प्रतीक्षालय क्षेत्र का निर्माण, गेट लगाने का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही परिसर के बरामदे की मरम्मत और पूरे भवन को नया रूप देने के लिए रंग-रोगन का कार्य भी किया जाएगा।
इधर, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि आयुष विंग की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जीर्णोद्धार की डीपीआर तैयार हो गई है जिसे शासन को भेजा गया है।
10जेएनडी18: गीता जयंती समारोह में प्राथमिक शिक्षक आईकार्ड पहनकर पहुंचे। स्वय