फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Protest: बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली जनाक्रोश रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Tue, 10 Dec 2024 04:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

Bageshwar News: बांग्लादेश सरकार के विरोध में देवभूमि रक्षा मंच ने भारत सरकार को जगाने के लिए नगर में जनाक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली जनाक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बागेश्वर में बांग्लादेश सरकार के विरोध में देवभूमि रक्षा मंच ने भारत सरकार को जगाने के लिए नगर में जनाक्रोश रैली निकाली।

देवभूमि रक्षा मंच के संयोजक सुंदर बरोलिया के नेतृत्व में नुमाइशखेत मैदान से जनाक्रोश रैली निकाली गई। भारी संख्या में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और रक्षा मंच के सदस्यों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली में भागीदारी की। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली तहसील परिसर पहुंची। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। रक्षा मंच ने राष्ट्रपति से अन्याय को रोकने के लिए भारत सरकार के माध्यम से ठोस कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन


इस मौके पर नितिन जोशी, भूपेंद्र बबलू जोशी, हरीश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, बलवंत सिंह खेतवाल, संजय सिंह, राजेंद्र परिहार, लक्ष्मी दत्त पांडेय, हरक सिंह जीना, दीपा आर्या, सुनीता टम्टा, जीवंती कांडपाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

सरकार का अधिकृत बयान नहीं आना चिंतनीय: पांडेय
सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि बांग्लादेश में वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जो भी स्थितियां सामने आ रही है, उसे लेकर भारत सरकार का अभी तक कोई अधिकृत बयान नहीं दिया जाना चिंता का विषय है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के उत्पीड़न को लेकर भारत सरकार की ओर से सरकार को अधिकृत बयान जारी करना चाहिए। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें