फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में तैनात नहीं एक भी चीफ फार्मासिस्ट

Wed, 23 Oct 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के सभी पद रिक्त हैं। दवाइयों की व्यवस्था और देखरेख का काम अन्य फार्मासिस्टों के भरोसे चल रहा है। दवाओं की आपूर्ति, वितरण और भंडारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को व्यवस्था के तौर पर पूरा किया जा रहा है। कार्यों की निगरानी करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के तीन पद स्वीकृत हैं। इनमें से एक पद पर भी नियुक्ति नहीं हो सकी है। चीफ फार्मासिस्ट की अनुपलब्धता में फार्मासिस्ट को ही दवाओं की खरीद, भंडारण, वितरण, दवा प्रबंधन, कर्मचारियों का प्रबंधन, दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का कार्य करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी का असर कार्य पर भी पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात दो फार्मासिस्ट ही चीफ फार्मासिस्ट का कार्य देख रहे हैं।
खाती के फार्मासिस्ट जिला अस्पताल में दे रहे सेवा
बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में एक, कपकोट में एक और बैजनाथ में तीन फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। जिला अस्पताल में दो फार्मासिस्ट ही तैनात हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाती गांव के लिए नियुक्त एकमात्र फार्मासिस्ट अटैचमेंट में कोरोना काल से अब तक जिला अस्पताल में ही कार्य कर रही हैं। इस वजह से दूरस्थ गांव खाती गांव में लोगों को फार्मासिस्ट की सेवा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

चीफ फार्मासिस्ट की नियुक्ति निदेशालय से की जाती है। जिले के प्रत्येक अस्पताल में फार्मासिस्ट की नियुक्ति की गई है, जो व्यवस्था के तौर पर चीफ फार्मासिस्ट का कार्यभार संभाल रहे हैं। -डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें