फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीएचसी बैजनाथ में 15 दिन से नहीं हो रहे एक्सरे, मरीज परेशान

Wed, 16 Jul 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सीएचसी बैजनाथ में बीते 15 दिनों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। इस वजह से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे निजी सेंटरों में महंगे दामों पर एक्सरे कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन




गरुड़ तहसील क्षेत्र की 50 हजार से अधिक की आबादी के लिए एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। अस्पताल में चमोली जिले के सीमांत क्षेत्रों से भी ग्रामीण उपचार के लिए आते हैं। उपचार के दौरान जांच के लिए अधिकतर मरीजों को एक्सरे की आवश्यकता होती है लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु खाती ने बताया कि सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात करती है लेकिन 15 दिन बाद भी खराब एक्सरे मशीन की सुध लेने वाला काई नहीं है। लोगों को महंगे दामों में निजी सेंटरों में एक्सरे कराना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिक्कतें हो रही है।

एक्सरे मशीन के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार से मरीजों को एक्सरे की सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-डॉ. गौरव पांगती, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी बैजनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें