फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमचूला हाइस्कूल को मिला अतिथि शिक्षक

Tue, 12 Sep 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुदूरवर्ती लमचूला के अभिभावकों का आक्रोश रंग लाया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभिभावकों की मांग पर मंगलवार को वहां एक अतिथि शिक्षक की तैनाती कर दी। अभिभावकों ने राजकीय हाइस्कूल लमचूला में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए बीते सोमवार को गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह को स्कूल की समस्याओं के संबंध ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


इसमें शिक्षकों के रिक्त पदों को समय पर नहीं भरे जाने पर आंदोलन का ऐलान किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आकाश सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल एक अतिथि शिक्षक की तैनाती कर दी गई है।

बताया कि रिक्त पदों को भरने के संबंध में शासन को पुन: लिखा गया है। लमचूला के प्रधान मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की समय पर तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें