फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो साल पहले की सगाई, जब आई परिणय की बारी तो दूल्हा बोला ना जी ना

Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, हल्द्वानी के युवक से होनी थी शादी
विज्ञापन



आज दोनों पक्षों को पुलिस ने काउंसिलिंग के लिए किया तलब, उपहार की मांग का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

कपकोट/बागेश्वर। दो साल पहले सगाई की और जब शादी का दिन आया तो एक दिन पहले दूल्हे ने इन्कार कर दिया। इस पर लड़की के परिजनों ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामला कपकोट थाना क्षेत्र का है।

एक व्यक्ति ने रविवार को कपकोट थाने में दी तहरीर दी कि उनकी बेटी का विवाह हल्द्वानी निवासी एक युवक से तय हुआ था। चार दिसंबर को बरात आनी थी। वधू पक्ष ने बरात की पूरी तैयारियां कर ली थीं। शादी के कार्ड बंट गए थे। अचानक रविवार को वर पक्ष ने विवाह करने से इन्कार दिया। तहरीर में कहा है कि वर पक्ष के लोग दहेज में सोने की चेन, गाड़ी, वर की मां के लिए सोने की माला, पिता के लिए सोने की अंगूठी और परिवारजनों के लिए अच्छे उपहार मांग रहे हैं। उपहार नहीं देने पर वर पक्ष वालों ने शादी से इन्कार कर दिया है। आरोप है कि वे वर के परिजन सगाई के समय भी काफी उपहार दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि दो साल पहले सगाई होने की बात सामने आ रही है। सोमवार को दोनों पक्षों को काउंसिलिग के लिए बुलाया गया है। उधर, सीओ शिवराज सिंह राणा ने कहा है कि काउंसिलिंग के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें