फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत सन्निर्माण श्रमिकों का शोषण बंद करे सरकार

विज्ञापन
बागेश्वर में विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन देते मजदूर संगठन के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण मजदूर संघ ने सरकार पर तीन सालों से पंजीकृत मजदूरों को देय लाभों से वंचित रखने का आरोप लगाया। श्रमिकों ने बुधवार को विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी जताई। श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय और शोषण को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गणेेश सिंह बोरा के नेतृत्व में मजदूरों ने विधायक को ज्ञापन दिया। बोरा ने बताया कि पंजीकृत मजदूरों ने मरणोपरांत लाभ, विवाह व प्रसव के बाद मिलने वाले लाभ, छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा के आवेदन भरकर श्रम विभाग में जमा कराए थे। तीन साल बीत जाने के बाद भी इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस बारे में जानकारी दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने विधायक से मजदूरों की परेशानी का संज्ञान लेकर उनके साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करवाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विशन दत्त भट्ट, उपाध्यक्ष शिव चरण सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें