फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 फरवरी से दी जाएगी कोरोना के टीके की दूसरी डोज, अब तक 1333 स्वास्थ्य कर्मियों को लग चुका है टीका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : PTI
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने बताया कि 19 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। उन्होंने पहले चरण में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का इस सप्ताह हर हाल में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। अब तक 1333 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली डोज दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि शीघ्र ही अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने पुलिस लाइन, नगर पालिका, तहसील बागेश्वर, कपकोट आदि जगहों पर टीकाकरण केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक 1018 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की गई है।
इसमें नगर पालिका बागेश्वर, नगर पंचायत कपकोट के 136, पुलिस विभाग के 498, होमगार्ड 160, आपदा प्रबंधन के 17 और राजस्व विभाग के 207 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि अब तक 1333 स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। जो लोग टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें अगले दिन के चरण में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें