फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईई से आश्वासन मिला, आंदोलन खत्म 

Tue, 13 Jun 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ईई के साथ वार्ता करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबित समस्याओं को लेकर आंदोलित पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारियों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। अधिशासी अभियंता केएस खाती ने कर्मियों की सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पेयजल संस्थान के खंडीय कार्यालय में अधिशासी अभियंता खाती की आंदोलित पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मी संगठन के प्रतिनिधिमंडल से उनकी समस्याओं को लेकर वार्ता हुई। ईई ने आश्वस्त किया कि कर्मियों को समय से वेतन का भुगतान होगा। जीपीएफ और बीमा समेत जिस मद में जो भी कटौती होगी, उसे समय पर काटकर उनके खातों में जमा कराया जाएगा।

लंबित देयों का भुगतान शीघ्र करवा दिया जाएगा, जबकि अन्य समस्याओं का भी जल्द ही समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे। वार्ता में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह रावत, पेयजल संस्थान के अकाउंटेंट देवेंद्र गढ़िया, संगठन के सचिव शेखर चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष शेखरानंद जोशी, गोपाल कृष्ण, धन गिरि, घनश्याम उपाध्याय, नसीम मोहम्मद, देवेंद्र विक्रम सिंह, भवानी शंकर अधिकारी, चंचल सिंह केडी पांडे, कुंवर सिंह, गिरीश जोशी, मोहन कुंवर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें