फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक उफान पर आई गोमती नदी

Sun, 29 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
गोमती में आई बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार की शाम सवा सात बजे अचानक गोमती नदी उफान पर आ गई। इससे नदी किनारे मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। नदी में लकड़ी के गिल्टे भी बहकर आए। गरुड़ क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण गोमती नदी उफान पर आ गई। बागेश्वर में बारिश थमने के बाद लगभग सवा सात बजे नदी से तेज शोर उठने लगा। शोर सुनने के बाद नदी किनारे मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। इस दौरान नदी में लकड़ी के बड़े-बड़े गिल्टे भी बहते देखे गए। देर शाम तक नदी पूरे उफान पर रही। 
विज्ञापन


बागेश्वर/कौसानी। शनिवार को मौसम ने फिर पलटी मारी। बागेश्वर जनपद में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान सामान्य बना हुआ है। शनिवार सुबह मौसम साफ था। दोपहर बाद तीन बजे तक तेज धूप रही। इसके बाद आसमान में बादल घिरते ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

बागेश्वर और कौसानी में लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके अलावा कपकोट, कांडा, कमेड़ीदेवी सहित अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। बारिश से जहां घाटी वाले क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना हुआ है वहीं किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश खासी राहत लेकर आई है। कौसानी में बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बड़ी संख्या में पर्यटक भी मौसम का आनंद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें