फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन दिन में 2600 रुपये महंगा हुआ सोना

Tue, 09 Apr 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में सहालग सीजन में भी ग्राहकों के आने की प्रतीक्षा करते स्वर्णकार। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। एक बार फिर सोने की बढ़ती कीमत ने लोगों को झकझोर दिया है। बीते शनिवार को सोने के दाम 85,400 रुपये प्रति तोला (12 ग्राम) थे। तीन दिन के भीतर ही सोना मंगलवार को 88,000 रुपये प्रति तोला हो गया है। पहाड़ में 12 ग्राम का तोला होता है।
विज्ञापन

बात एक महीने की करें तो मार्च में जिले में सोना 77,600 रुपये तोला था। 28 मार्च को सोना 80, 800 पहुंच गया था। चार अप्रैल को सोने के दाम 83, 400 रुपये प्रति तोला थे। बीते शनिवार यानी कि छह अप्रैल को सोना 85, 400 रुपये थे।

अचानक सोने के दाम में 2,600 रुपये का उछाल आने से शादी के सीजन में दुल्हन पक्ष पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। शादी में दुल्हन को सोने के जेवर देने में दुल्हन परिवार के पसीने छूट रहे हैं। गरीब तबके के लोगों के लिए शादी करवाना ही मुश्किल कार्य होता है, ऐसे में सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। स्वर्णकारों की अधिकतर दुकानें खाली नजर आ रही हैं जबकि शादी सीजन के शुरू होते ही दुकानें ग्राहकों से पट जाती थीं। स्वर्ण कारोबार में भी गिरावट आ रही है।
विज्ञापन





कोट
कुछ दिनों बाद बहन की शादी है। सोने का दाम देख समझ नहीं आ रहा कि जेवर बनाए या शादी की खरीदारी करें। सोचा था बहन को चार तोला जेवर देंगे पर अब दो तोला ही बन जाए तो बड़ी बात होगी।
मंजू देवी, बनखोला


कोट

सोने की कीमतों में उछाल आने से सामान्य ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं। इक्का दुक्का लोग ही दुकान पर आ रहे हैं। हालात देखकर लग रहा है कि सोने का दाम और बढ़ेगा। चुनाव के बाद शायद दाम कम हो जाए।
विवेक वर्मा, स्वर्णकार बागेश्वर



कोट

सोने के दाम बढ़ने से व्यवसाय में फर्क पड़ा है। नए ग्राहक नहीं आ रहे हैं। शादी विवाह में लोगों की भीड़ लगी रहती थी। अन्य ग्राहकों को जेवर बाद में बनाने को कहते थे। लोग जेवर बना भी रहे हैं तो कम बना रहे हैं।
विज्ञापन

गोविंद वर्मा, स्वर्णकार बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें