स्यांकोट में रामलीला मंचन का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
स्यांकोट गांव में दिन में श्री देवी भागवत भागवत कथा वाचन और रात में में रामलीला का मंचन चल रहा है। देवी भागवत का कथा वाचन पंडित मनोज तिवारी कर रहे हैं। बुधवार रात सूपर्णखा की नाक काटने के दृश्य का मंचन किया गया। राम की भूमिका भास्कर कांडपाल, लक्ष्मण नवीन, सीता अमित, रावण दीपक पंत, सूर्पणखा दीपक उप्रेती, दूषण जितेंद्र सिंह, जोगिया रावण की भूमिका अर्जुन भट्ट ने निभाई। हारमोनियम पर मोहन बिष्ट जबकि तबले पर हेम पाठक ने संगत दिया।
नाकुरी संस्कृत और कला मंच के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल समेत कई लोगों ने रामलीला मंचन का लुत्फ उठाया। इस दौरान रामलीला के व्यवस्थापक अर्जुन भट्ट, अध्यक्ष सुंदर महर, केदार महर, पप्पू कार्की, मनोहर पंचपाल, गजेंद्र सिंह, होशियार सिंह, प्रताप सिंह, दीपक जोशी और अर्जुन कार्की आदि थे।
उधर, श्री रामलीला कमेटी भंतोला की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार रात श्रीराम के सीता और लक्ष्मण के साथ वन जाने के दृश्य का मंचन किया गया। वहां राम की भूमिका पंकज जोशी, लक्ष्मण गणेश तिवारी, सीता सचिन मेहता, दशरथ मुरलीधर जोशी और सुमंत की भूमिका दर्शन रावत ने निभाई। वहां कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह मेहता, संरक्षक जेएस मेहता, प्रबंधक ललित जोशी, सचिव ख्याली दत्त जोशी आदि थे।