फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में कबाड़ से पालिका को होगी हर महीने 1.51 लाख की कमाई

विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका को अब नगर से एकत्र होने वाले कबाड़ से हर महीने 1.51 लाख रुपये की कमाई होगी। पालिका ने नगर से कबाड़ उठाने का ठेका दे दिया है। अब नगर से कोई भी अनधिकृत तरीके से कूड़ा नहीं उठा पाएगा।
विज्ञापन

पालिका ने कबाड़ के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। सबसे अधिक बोली 1.51 लाख प्रतिमाह में छूटी है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि पालिका ने कबाड़ उठाने के लिए प्रतिमाह 50 हजार रुपये की रकम निविदा में तय की थी।
सबसे अधिक 1.51 लाख रुपये की निविदा अहमद हसन सिंद्रा मेटल्स मंडलसेरा बागेश्वर ने डाली। उक्त फर्म को कबाड़ उठाने का ठेका दे दिया गया है। उक्त फर्म कबाड़ उठाने के एवज में प्रतिमाह 1.51 लाख रुपये मय जीएसटी पालिका कार्यालय में जमा करेगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उक्त फर्म अधिकतम 30 लोगों को कबाड़ एकत्र करने के लिए रख सकती है। नगरपालिका इन लोगों को परिचयपत्र उपलब्ध कराएगी। अनुबंधित लोगों से अतिरिक्त नगर से कोई भी व्यक्ति कबाड़ नहीं उठा पाएगा। यह उपलब्धि अन्य निकायों के लिए भी आदर्श हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें