फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन के लिए भटके वाहन

विज्ञापन
बागेश्वर के बिलौना पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त का नोटिस चस्पा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिला मुख्यालय में सात पेेट्रोल पंप हैं। बुधवार को कुछ पंपों में आधे दिन के बाद पेट्रोल डीजल नहीं मिलने के कारण चालक चालक भटकते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को बिलौना और मजियाखेत के पेट्रोल पंपों पर आधे दिन के बाद पेट्रोल, डीजल समाप्ति का नोटिस लगा दिया गया। पेट्रोल, डीजल समाप्त होने से इन पर निर्भर वाहन चालक तेल के लिए भटकते रहे। कई चालक तेल भराने इन पेट्रोल पंपों पर आए लेकिन तेल नहीं होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। अल्मोड़ा, हल्द्वानी को जा रहे दोपहिया और चौपहिया वाहनों को बिलौना पंप में तेल नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। चालक वाहनों को मोड़कर पेट्रोल पंपों को खोजते रहे। हालांकि बाजार स्थित पेट्रोल पंप में तेल मिलने से चालकों को पेट्रोल, डीजल उपलब्ध हो पाया।
अल्मोड़ा, हल्द्वानी को जा रहे चालकों ने बताया कि बिलौना और मजियाखेत के पेट्रोल पंपों पर तेल भराने में आसानी होती है। उक्त पंपों पर वाहन को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह है, जिससे तेल भराते समय वाहन लगाने में आसानी होती है। इधर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले के पंपों पर पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं हैं। पर्याप्त मात्रा में तेल आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें