बागेश्वर में इस तरह बदहाल हो गई है विकास भवन सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
वीआईपी को नहीं दिखती सड़क की बदहाली
बागेश्वर में विकास भवन सड़क बदहाल, लोगों ने की हालत सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कठायतबाड़ा से विकास भवन की ओर जाने वाली सड़क की दशा खराब हो गई है। सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर कंकरीट उखड़ गया है। उबड़ खाबड़ सड़क पर वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वीआईपी गाड़ियां भी रोज सड़क से गुजरती हैं लेकिन किसी को भी सड़क की बदहाली नहीं दिख रही है। स्थानीय लोगों की सड़क की दशा जल्द सुधारने की मांग की है।
नगर के दुग बाजार से विकास भवन की ओर बनी करीब एक किमी लंबी सड़क पर दिनभर भारी संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। विकास भवन, जिला कार्यालय, जिला अस्पताल, मुख्य बाजार से जुड़े रहने के कारण इस सड़क में आम लोगों के अलावा कई सरकारी वाहनों की भी आवाजाही होती है। सड़क पर तमाम जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। इनमें नालियों का पानी जमा होने पर सड़क पर कीचड़ फैल रहा है। सड़क संकरी होने और फिसलन बढ़ने से नदी में गिरने का खतरा पैदा हो गया है। सड़क पर अधूरा कंकरीट होने से आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
सात महीने पहले संबंधित विभाग ने इस सड़क के आधे हिस्से पर कंकरीट का काम करवाया था। इसके बाद कार्य नहीं हुआ है। सड़क के शेष हिस्से से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 500 मीटर हिस्से में सड़क की स्थिति बदहाल है। विकासभवन रोड की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा सरयू नदी में समा गया था। रोड पर रेलिंग भी नहीं लगाई गई हैं। संकरी सड़क पर सुबह से रात तक गाड़ियां चलती रहती हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
फोटो 02 बीजीएस 02 पी
हिमांशु