फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को होगा टीकाकरण

विज्ञापन
बागेश्वर के स्टेजिंग एरिया में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों का पंजीकरण करते कर्मचारी। संवा - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के तहत अब तक बागेश्वर जिले में बीस हजार कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि टीकाकरण के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। कोविन एप पर पंजीकरण के बाद ही टीका लगाया जाएगा। तहसील बागेश्वर, सीएचसी कांडा, कपकोट, बैजनाथ, पीएचसी बनलेख, सानिउडियार समेत कुल बीस बूथों पर लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्टेजिंग एरिया में हो रही आरटीपीसीआर जांच
बागेश्वर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर जिले में बाहरी प्रदेशों और जिलों से आने वाले लोगों की जांच होने लगी है। बाहरी क्षेत्र से रोजाना सौ से अधिक लोग बागेश्वर जिले में पहुंच रहे हैं। स्टेजिंग एरिया बिलौना में बाहरी जिलों और बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। उन लोगों को सैंपलों की रिपोर्ट आने तक एहतियात बरतने की हिदायत दी जा रही है।
26 से अब तक आए लोगों का ब्यौरा
तारीख - बाहरी जिलों से पहुंचे लोग - बाहरी राज्यों से पहुंचे लोग
26 मार्च - 127 - 21
27 मार्च - 118 - 19
28 मार्च - 43 - 45
29 मार्च - होली अवकाश के कारण स्टेजिंग एरिया बंद रहा।
30 मार्च - 120 - 15
31 मार्च - 21 - 01
होली अवकाश से लौटने वालों की हो सघन जांच
बागेश्वर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मंगलवार को जिले में छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के साथ ही यहां काम करने वाले कामगार भी होली पर घर गए हैं। यह लोग अब जिले में लौटने लगे हैं। लोगों ने बाहरी प्रदेशों, जिलों से लौटने वालों की सघन जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि थोड़ी सी भी ढिलाई जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें