फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से दरकी खड़िया खदान, चार मजदूर घायल

विज्ञापन
बागेश्वर के रीमा स्थित खड़िया खदान में घायल मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के रीमा क्षेत्र में भूस्खलन से खड़िया खदान दरक गई। इस दौरान वहां काम कर रहे चार मजदूर मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। एक घायल को अधिक चोट आई हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को रीमा क्षेत्र की खड़िया खदान में मजदूर काम कर रहे थे। उस समय बारिश हो रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा। देखते ही देखते खड़िया खदान में मलबा जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी राम किशन (52) पुत्र गोकुल, अभिषेक (18) पुत्र सुखदेव, अमर सिंह (55) पुत्र हरि लाल और सूरजीत (17) पुत्र दुल्ले घायल हो गए। घायलों को खदान स्वामी और साथी मजदूर जिला अस्पताल लेकर आए। तीन मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल अमर सिंह को अधिक चोट होने के कारण उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है। इधर, उपजिलाधिकारी हर गिरी ने बताया कि खदान दीवान सिंह पपोला नामक व्यक्ति की है। भूस्खलन की चपेट में मजदूर आ गए थे। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें